Nainital-Haldwani News

नैनीताल की मॉल रोड में थर्टी फर्स्ट के दिन नहीं दौड़ेंगे वाहन,भीड़ बढ़ी तो शटल सेवा होगी संचालित

Ad

नैनीताल: थर्टी फर्स्ट के दिन नैनीताल की माल रोड पर दोपहर बाद वाहन नहीं दौड़ेंगे। साथ ही नगर में भीड़ बढ़ने की स्थिति में यदि नगर के पार्किंग स्थल वाहनों से फुल हो जाते हैं, तो बाहर से आने वाले वाहनों को नारायण नगर, रूसी बाईपास और पाइंस स्थित अस्थायी पार्किंग स्थलों पर ही रोक लिया जाएगा। जिसके बाद वहां उतरने वाले सैलानियों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल तक लाने और ले जाने की व्यवस्था की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड विधानसभा में नहीं होगा पेपर का कोई इस्तेमाल, तैयारी हो गई शुरू

यह भी पढ़े:अब हल्द्वानी आने की ज़रूरत नहीं, लालकुआं से दिल्ली के लिए शुरू हुआ रोडवेज बस का संचालन

सूत्रों के अनुसार इधर थर्टी फर्स्ट के मौके पर नैनीताल के अधिकांश बड़े होटल पैक हो चुके हैं। नगर के अधिकांश बड़े होटलों ने ट्रैवल्स समेत अन्य कंपनियों से 31 दिसंबर की रात की अग्रिम बुकिंग कर ली है। मध्यम होटलों में एडवांस बुकिंग नहीं हुई है और वह एडवांस बुकिंग ले भी नहीं रहे हैं। बता दें कि हर वर्ष 31 दिसंबर को हजारों सैलानी देश विदेश से यहां जश्न मनाने पहुचते है। इससे नैनीताल की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर जाती है। इससे यहां आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। तल्लीताल के थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि अधिकारियों ने 31 दिसंबर को देखते हुए नैनीताल की यातायात व्यवस्था का पूरा प्लान तैयार कर लिया है।

यह भी पढ़े:रामनगर:ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गांवों के बीच तनाव का माहौल

यह भी पढ़े:काठगोदाम से देहरादून जाने वाली नैनी-दून जनशताब्दी का संचालन पांच जनवरी तक बंद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top