Nainital-Haldwani News

वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को फिर मिला A श्रेणी सर्टिफिकेट, सीबीएसई ने दिया सम्मान

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सीबीएसई बोर्ड ने एक बार फिर से ए श्रेणी का सर्टिफिकेट दिया है। यह प्रमाणपत्र विद्यालय को उत्कृष्ट शैक्षिक रिकार्ड के लिए दिया गया है। सीबीएसई के देहरादून रीजन में वेंडी स्कूल ने लगातार दूसरी बार शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया है। पिछले दो वर्षों में दसवीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में वेंडी का परिणाम 95 प्रतिशत से अधिक रहा। इस रिजल्ट को देखते हुए वैंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को सीबीएसई बोर्ड ने देहरादून रीजन के उतकृष्ट स्कूलों में चुना है।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय के निदेशक विकल बवाड़ी ने इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा जताई है कि गत वर्षों की भांति वर्तमान सत्र में भी विद्यालय का परिणाम बेहतरीन होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की हार्दिक इच्छा है कि विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा दी जाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना बवाड़ी ने भी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए स्कूल के शिक्षकों, बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top