Nainital-Haldwani News

वेंडी स्कूल में पहाड़ी होली, बच्चों ने अभिभावकों के साथ खड़ी होली और बैठक होली का उठाया लुत्फ

Ad

हल्द्वानी: होली पर्व की तैयारी जोरों से चल रही है। होली के दिन अवकाश रहता है और ऐसे में स्कूलों में होली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि बच्चे रंगों के इस त्योहार के महत्व को समझ सकें।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (vendy public school haldwani) में होली मनाई गई जिसमें सभी बच्चे अभिभावक तथा शिक्षक उपस्थित रहे l होली के इस आयोजन में खड़ी होली, बैठक होली, ढोल ,मजीरा , कीर्तन, अबीर गुलाल के साथ सभी बच्चों तथा शिक्षकों और अभिभावकों ने इसमें प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक (vendy public school haldwani holi) विकल बावड़ी तथा प्रधानाचार्य भावना बावड़ी ने बच्चों व अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के प्रबंधक विकल बावड़ी ने कहा कि त्योहारों के महत्व को समझाने के लिए कार्यक्रम रखा गया। बच्चे होली के इतिहास के बारे में भी जानें.. इसके अलावा बैठक होली उनके लिए एक नया अनुभव थी और उन्हें बताया गया कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति में इसका किता महत्व है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top