Nainital-Haldwani News

देशभक्ति में डूबे हल्द्वानी वेंडी स्कूल के बच्चे, गांव गांव में निकाली तिरंगा यात्रा

Ad

हल्द्वानी: देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं गौलापार, दौलतपुर में स्थित वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

साथ ही इस दौरान सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों के द्वारा तिरंगा अभियान के तहत महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों के द्वारा गांव-गांव घूमकर लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया । सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों के द्वारा इस अभियान का जोरदार रूप से आगाज किया गया ।

इस महारैली में उपस्थित विद्यालय निदेशक श्री डॉ.विकल बावड़ी ने बच्चो को आज़ादी के बारे मे बताया साथ ही एक नारा दे कर बच्चो को प्रोत्साहित किया “आइये मिलकर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाए, हर घर तिरँगा हम फहराये, घर-घर में तिरंगा हम लहराएंगे, आज़ादी का अमृत महोत्सव शान से मनायेंगे”। साथ ही इस मौके पर प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. भावना बवाडी व एच0ऒ0डी0 वीरेंद्र सिंह रावत व सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top