Nainital-Haldwani News

गौलापार वेंडी स्कूल पहुंचे अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज, युवाओं में भरी ऊर्जा

Ad

हल्द्वानी: विद्यालय में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। वीर बाल दिवस पर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के साहिब जादों के बलिदान के विषय में बच्चों को जानकारी दी गई। इस मौके पर विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज दुर्योधन सिंह नेगी व एन आई एस कोच प्रकाश शर्मा मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज दुर्योधन सिंह नेगी ने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ाव व आर्मी के जवान से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने के सफर को बच्चों के साथ सांझा किया । साथ ही बच्चों को अपने देश के नाम को रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया ।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी व प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी, एचओडी वीरेंद्र रावत , मंजू थापा, नवनीत बेलवाल, गोविंद सिंह विद्यालय के कोच सतीश चंद्र व सभी शिक्षक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top