Uttarakhand News

उत्तराखंड में निकली पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती… जल्द करें आवेदन

Ad

Uttarakhand News: सरकारी नौकरी का इंतजार करने वाले युवाओं के लिए अब एक और मौका सामने आया है, अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा अधिकारी के 91 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है. बहुत से ऐसे युवा हैं जो पशु चिकित्सा अधिकारी की पढ़ाई कर रहे थे या पशु चिकित्सा अधिकारी बनने का सपना देख रहे थे उनके लिए एक सुनहरा मौका सामने है.

ADVERTISEMENTS Ad

12 अक्टूबर से आवेदन की प्रक्रिया हो गई शुरू

आपको बता दें कि पशु चिकित्सा अधिकारी के लिए आए 91 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू हो गई है और आपके लिए यह भी जानना जरूरी है कि इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 2 नवंबर है. यानी आप 2 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

इतना है आवेदन शुल्क

आवेदन की फीस शुल्क की अगर हम बात करें तो अनारक्षित, ओबीसी एवं एडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले युवाओं के लिए 172.30 रूपए तथा एस‌सी/एसटी युवाओं के लिए 82.30 रूपए का आवेदन शुल्क प्रोसेसिंग फीस के साथ निर्धारित किया गया है.

ऐसे करें आवेदन

आपको बता दें अगर आप पशु चिकित्सा अधिकारी के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो https://psc.qk.gov.in इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें.

इतनी आयु सीमा के युवा करेंगे अप्लाई

किसी भी सरकारी विभाग में अगर वैकेंसी निकलती है तो उसके लिए भी एक आयु सीमा निर्धारित की जाती है पशु चिकित्सा अधिकारी के लिए भी एक आयु सीमा निर्धारित की गई है यहां 21 से 42 वर्ष आयु वाले युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top