National News

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा

Ad

नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे गए त्यागपत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों और चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(क) के तहत अपने इस्तीफे की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने पत्र में धनखड़ ने लिखा, “स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और चिकित्सकों की सलाह का पालन करते हुए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।”

उप राष्ट्रपति ने अपने पत्र में राष्ट्रपति मुर्मू को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों का भी उनके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top