Nainital-Haldwani News

नैनीताल में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, राजभवन में चल रहा इलाज

Ad

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल दौरे पर आए देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कार्यक्रम से लौटते वक्त सभागार से बाहर निकलते हुए उन्हें सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ…जिसके बाद उन्हें तुरंत नैनीताल स्थित राजभवन ले जाया गया। वहां मौजूद दिल्ली से आए डॉक्टरों और नैनीताल जिला अस्पताल की मेडिकल टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उपराष्ट्रपति धनखड़ आज बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लिया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ का पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जैसे ही वह बाहर निकले तबीयत थोड़ी बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पूर्व सांसद महेंद्र पाल और राष्ट्रपति सुरक्षा दल के अधिकारी तुरंत हरकत में आए और उन्हें गाड़ी से लेकर राजभवन रवाना हुए।

पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति जी भावुक हो गए थे जिसकी वजह से उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ गयी थी…लेकिन कुछ ही समय में वे बेहतर महसूस करने लगे।

धनखड़ अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं और आज दोपहर हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पर पहुंचे थे…जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top