Sports News

Video:आईपीएल के 11वें सीज़न में इस खिलाड़ी के बिना उतरेगी RCB

Ad

नई दिल्ली: आईपीएल शुरू होने में अभी 3-4 महीने है लेकिन उसके लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। आईपीएल के 11 सीज़न के लिए खिलाड़ियों की बोली 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में लगेगी। इससे पहले टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने में जुटी हुई है। ताजा जानकारी RCB की तरफ से आ रही है जो फैंस को चौका सकती है। आरसीबी ने आईपीएल के 11वें सीज़न के लिए क्रिस को गेल रिटेन नहीं किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आरसीबी आईपीएल की नई रिटेंशन पॉलिसी में बदलाव के चलते अपने शीर्ष खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली ,गेल और एबी डिविलियर्स को बनाए रखने के लिए बड़ी दुविधा का सामना करना पड़ रहा था। उसने अपनी टीम में विराट कोहली , सरफराज खान और एबी डिविलियर्स को रिटेन किया है। गेल का इस लिस्ट में ना होना लोगों को चौका रहा है क्योंकि आरसीबी ने उनके स्थान पर सरफराज पर दाव लगाया है। सरफराज ने अभी तक कोई भी इंटरनेश्नल मैंच नहीं खेला है।

विराट कोहली ,गेल और एबी डिविलियर्स आरसीबी की मजबूत कड़ी साबित होते रही है। तीनों ने अपने-अपने दम पर टीम को कई मैच जिताए हैं। नई पॉलिसी के अनुसार अगर कोई टीम किसी खिलाड़ी को रिटेन करती है तो उसकी वास्तविक कीमत से नीलामी बजट में कटौती आएगी। जबकि पहले किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने की जो नियमानुसार कीमत थी वही काटी जाती थी। एक फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जिनमें दो ‘राइट टू मैच’ कार्ड भी शामिल हैं।

चेन्नई की बात करें तो उसने महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को रिटेन किया है। इसके अलावा मुबंई इंडियंस ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हादर्दिक पांड्या को रिटेन किया है। राजस्थान रॉयल ने केवल स्टीव स्मिथ को रिटेन किया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को रिटेन नहीं किया है। उन्होंने सुनील नरेन और आंद्र रसेल को रिटेन किया है। गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को दो आईपीएल के खिताब दिलाए है।

 वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top