Sports News

Video: युवी का रिकॉर्ड टूटा, श्रीलंकाई बल्लेबाज ने एक ओवर में लगाए 7 छक्के

Ad

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज के एक ओवर में छक्कों का रिकॉर्ड लोगों को आज भी याद है। युवी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। आपको ये जानकार हैरानी होगी की अब ये रिकॉर्ड युवी के नाम नहीं रहा। श्रीलंका के एक बल्लेबाज ने इस रिकॉर्ड को तोड़ पूरे विश्व जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। श्रीलंका के अंडर 15 मुरली गुडनेस कप में युवा बल्लेबाज नविंदु पसारा ने एक ओवर में लगातार 7 छक्के जड़ सनसनी फैला दी। फॉग क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाज नविंदु पसारा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे। क्रीज पर उतरते ही उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी का परिचय दिया। धर्मपाला कोटव्वा के खिलाफ उन्होंने महज 89 गेंदों में 109 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में लगातार 7 छक्के भी जड़ दिए। दरअसल गेंदबाज ने ओवर में एक नो बॉल डाली जिस पर पसारा ने छक्का जड़ दिया। इस तरह उन्होंने कुल 6 गेंदों में 7 छक्के मार दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मैच में मख्य अतिथि के तौर पर क्रिकेट के सबसे कामयाब गेंदबाज मुरलीधरन भी थे जिन्होंने इस बल्लेबाज की खूब तारीफ भी की। पसारा की इस पारी को मुथैयार मुरलीधरन भी देख रहे थे और उनकी बल्लेबाजी से ये दिग्गज वह काफी प्रसन्न हुए। हो भी क्योकि श्रीलंका क्रिकेट जयवर्धने, दिलशान और संगाकारा के रिटायर होने के बाद अच्छे क्रिकेटरों के लिए तरस रहा है। श्रीलंका का प्रदर्शन लगातार नीचे गिर रहा है जिससे सभी क्रिकेट फैंस हैरान है। अंडर 15 क्रिकेटर नविंदु पसाराकी इस पारी ने संकेत दिए है कि श्रीलंका क्रिकेट जल्दी ही एक शानदार बल्लेबाज मिल सकता है।

मुरलीधरन ने युवा बल्लेबाज पसारा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुरलीधरन ने पसारा को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया। मुरली गुडनेस कप मुरलीधरन की ओर से आयोजित कराया गया था। मुरलीधरन फाइनल मैच में बतौर चीफ गेस्ट मौजूद थे और उन्होंने अपनी मौजूदगी से युवा बल्लेबाजों को खूब प्रोत्साहित किया जो कि श्रीलंका क्रिकेट के लिए बेहद जरूरी है।
वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए
ADVERTISEMENTS Ad Ad

Pages: 1 2

To Top