Uttarakhand News

उत्तराखंड में यहां नशे में धुत युवतियों की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

VIRAL VIDEO
Ad

Dehradun News :  Raipur Shanti Vihar : Viral Video : Girls Beaten Case : Police Action : Uttarakhand Update : रायपुर क्षेत्र के शांति विहार इलाके में युवतियों की सरेआम पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना को लेकर आरोप लगाया गया कि युवतियां नशे की हालत में थीं और कथित तौर पर मोबाइल छीनने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि पुलिस जांच में मोबाइल छीनने की पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया है कि युवतियां पैदल थीं और मौके पर किसी प्रकार की लूट की वारदात सामने नहीं आई।

वीडियो वायरल होने के बाद युवतियों की पिटाई करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने संबंधित महिला का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top