Uttarakhand News

VIDEO: फिर से टीवी पर छाया पहाड़ी गीत, दिग्गज बोले तू गजब है संकल्प खेतवाल

Ad

स्टार प्लस के शो फिर भी दिल हिंदुस्तानी में उत्तराखण्ड के संकल्प खेतवाल व उनका बैंड अपनी पहचना को और मजबूत कर रहा है। एक बार फिर संकल्प की मधुर आवाज और उनके बैंड की शानदार परफॉर्मेंस ने दिग्गजों का दिल जीत लिया है। संकल्प अपना तो आगें बढ़ रहे है उसके साथ देवभूमि के लोकभाषा को भी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपनी परफॉर्मेंस में गढ़वाली गाने को जगह दी, जिसकी मधुर ध्वनी सुन शो के जज भी भावुक हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/bouttarakhand/videos/289774791572631/

संकल्प ने इस शो के माध्यम से अपनी पहचान पहाड़ी छोरे के रूप में स्थापित की है जो देवभूमि उत्तराखण्ड के पूरे देश में मान बड़ा रहा है। संकल्प खेतवाल ने इस बार चंद्र सिंह राही जी के गीत राजमती घसेरी गीत गाया। संकल्प की आवाज जैसे ही सोशल मीडिया पर आई तो वायरल हो गई। उन्होंने सुन दिग्गज कुमार सोनू भी दिवाने हो गए। उन्होंने कहा कि संकल्प जैसी कोमल आवाज होना एक वरदान है। वहीं एक बार फिर सुनिधी चौहान ने संकल्प की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि संकल्प की आवाज आज सबसे शानदार थी।

बता दें कि संकल्प ने अपनी आवाज से पूरे शो को अपने नाम कर दिया है। वहीं संकल्प के बैंड का पूरी टीम के साथ तालमेल लोगों को चकित कर रहा है। संकल्प ने परफॉर्मेंस में हर बार गढ़वाली गीत को जगह दी है, जो पहाड़ के युवाओं को अपनी भाषा और देवभूमि को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top