Almora News

अल्मोड़ा के विजय बंगारी बने वैज्ञानिक, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में हुआ चयन

Ad

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा लगातार देशभर में पहचान बना रही है। अब अल्मोड़ा जिले के एक और होनहार बेटे ने राज्य का नाम रोशन किया है। स्याल्दे ब्लॉक के बरंगल गांव निवासी विजय बंगारी का चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) में वैज्ञानिक पद के लिए हुआ है। यह खबर जैसे ही गांव में पहुंची खुशी की लहर दौड़ गई। लोग विजय की इस सफलता पर गर्व जता रहे हैं और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

विजय बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई देघाट से की और फिर एसएसजे कैंपस, अल्मोड़ा से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की। उनकी यह सफलता दिखाती है कि साधन सीमित होने पर भी अगर लगन हो तो कोई मंज़िल दूर नहीं होती।

विजय एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता हरी सिंह बंगारी दिल्ली में नौकरी करते हैं जबकि उनकी माता जानकी देवी गांव में रहकर खेती करती हैं। बेटे की इस उपलब्धि ने अब पूरे परिवार को गौरव का अनुभव कराया है।

विजय के चयन की खबर के बाद से बरंगल गांव में उत्साह का माहौल है। आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार लगातार उन्हें शुभकामनाएं देने आ रहे हैं। विजय की यह कामयाबी न सिर्फ उनके गांव…बल्कि पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top