Almora News

अल्मोड़ा निवासी विजय भट्ट ने बढ़ाया देवभूमि का मान…दिल्ली में गणतंत्र दिवस कैंप के लिए हुआ चयन

अल्मोड़ा निवासी विजय भट्ट ने बढ़ाया देवभूमि का मान...दिल्ली में गणतंत्र दिवस कैंप के लिए हुआ चयन
Ad

अल्मोड़ा: पहाड़ के युवाओं में कुछ तो ऐसी बात है जो उन्हें अन्य युवाओं से अलग करती है। शायद पहाड़ की आबो हवा अथवा संस्कृति इसके पीछे का एक बड़ा कारण हो सकती है। उत्तराखंड के कॉलेजों में एनसीसी को लेकर बड़ा क्रेज है। एनसीसी कैडेट्स (NCC Cadets) हर मौके पर प्रदेश का नाम रौशन कराते रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार रानीखेत स्थित कॉलेज (Ranikhet PG College) के एनसीसी कैडेट ने जिले के साथ प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। दरअसल कैडेट विजय भट्ट का चयन गणतंत्र दिवस के वार्षिक कैंप यानी आरडीसी के लिए हो गया है। जिसके बाद से पूरे परिवार में खुशी है। गौरतलब है कि देशभर से बहुत चुनिंदा कैडेट्स को ही यह मौका मिलता है।

बता दें कि मूल रूप से अल्मोड़ा के जागेश्वर निवासी विजय भट्ट (Vijay Bhatt) स्थानीय जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पढ़ते हैं। विजय छात्र होने के साथ ही एनसीसी कैडेट भी हैं। अब रानीखेत पीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेट विजय भट्ट का चयन एनुअल रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) के लिए हुआ है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में हर साल दिल्ली में एक से 29 जनवरी तक एनुअल रिपब्लिक डे कैंप (Annual Republic Day Camp) का आयोजन किया जाता है। इसके लिए समस्त राज्यों से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को चुना जाता है। इसी कैंप के लिए विजय का चयन हुआ है। विजय के पिता एएसआई (ASI) में कार्यरत भोला दत्त और माता लीला भट्ट (गृहिणी) बेटे की इस उफलब्धि से बेहद खुश हैं। उनके चयन पर महाविद्यालय परिवार में खुशी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top