Nainital-Haldwani News

संकट के बीच आखिरकार यूक्रेन से हल्द्वानी लौटे MBBS के छात्र विजय चौहान

Ad

हल्द्वानी: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध ने दुनिया के बाकी सारे कामों पर से ध्यान ही हटा दिया है। इस समय यूक्रेन के हालातों को लेकर हर तरफ टेंशन फैली हुई है। उत्तराखंड के भी कई नागरिक और खासकर छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। कई नागरिकों को एयर इंडिया की फ्लाइटों द्वारा वतन वापस बुला लिया गया है। सोमवार की सुबह सुबह यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हल्द्वानी निवासी विजय चौहान भी शहर लौट आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

विजय चौहान के परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक विजय चौहान इवानो के फ्रैंकिंग शहर में फंसे हुए थे। बता दें कि ये शहर राजधानी कीव से कुछ किमी की दूरी पर ही स्थित है। रूस के यूक्रेन कर हमला करने के बाद से ही माता पिता विजय से वापस लौटने का आग्रह कर रहे थे। अब बेटा अंततः घर आ पहुंचा है। बता दें कि विजय रात को तीन बजे घर पहुंचे।

माता गीता चौहान और पिता प्रताप चौहान की मानें तो वह एक बजे तक जागे हुए थे। फिर बेटे ने बताया कि उसने दिल्ली से आते वक्त खाना खा लिया तब जाकर नींद आई। इसके बाद बेटा सुबह सीधा आकर अपने कमरे में सो गया। उसने माता पिता को उठाया भी नहीं। माता गीता चौहान ने बताया कि किरायेदार ने गेट खोला था। बेटा कटने दिनों बाद अब जाकर चैन की नींद सोया है।

गौरतलब है कि इससे पहले नैनीताल को दो बेटियां वापस वतन लौटी हैं। जिनमें से एक पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल की बेटी भी शामिल हैं। यूक्रेन पर इस समय रूस सैनिकों ने हमला बोला हुआ है। यूक्रेन ने अमेरिका और भारत समेत कई देशों से मदद की गुहार भी लगाई है। बता दें कि भारत ने इस पूरे विवाद में न्यूट्रल स्टैंड लिया हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top