Pauri News

उत्तराखंड: डबरा गांव में गुलदार का आतंक,खेत में काम कर रही महिला को बनाया शिकार,मौत

उत्तराखंड: डबरा गांव में गुलदार ने बनाया खेत में काम कर रही महिला को शिकार, दर्दनाक मौत
Ad

कोटद्वार: पहाड़ी इलाके और जंगली जानवर, ये कहानी बहुत पुरानी है और रोज खबरों में पढ़े जाने वाली भी। गुलदार का आतंक पहाड़ी इलाकों से खत्म ही नहीं हो रहा है। यहां चौबट्टाखाल तहसील के ग्राम डबरा निवासी एक महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। गुलदार के हमले से महिला की मौत के बाद मौके की सूचना गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज को दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे की बात है जब गढ़़वाल मंडल के पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम डबरा निवासी 52 वर्षीय गोदांबरी देवी पत्नी ललित मोहन सुंद्रियाल गांव से कुछ दूर खेत में कार्य कर रही थी। इसी दौरान वहां गुलदार ने आकर उन पर जबरदस्त हमला बोल दिया। हमला इतना जोरदार था कि महिला की मौत हो गई। गुलदार ने गोदांबरी देवी का चेहरा तक जख्मों से छलनी कर डाला।

जानकारी के अनुसार आसपास मौजूद ग्रामीणों ने गुलदार को भगाने का प्रयास भी किया, लेकिन गुलदार इसके बाद भी नहीं भागा। सूचना मिलने के बाद गांव से अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जब काफी हंगामा हुआ तो गुलदार शव को छोड़ कर झाड़ियों की ओर चला गया। ग्रामीण सुधीर सुंद्रियाल ने बताया कि घटना की सूचना वन महकमे को दे दी गई है। बताया कि दमदेवल रेंज से वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top