Pithoragarh News

पिता रहे कैप्टन, दादा रहे सूबेदार मेजर…अब पिथौरागढ़ के विनोद सामंत बने सेना में लेफ्टिनेंट

Ad

पिथौरागढ़: देवभूमि के लोगों में भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करने का जज्बा सबसे अलग है। इस जुनून का कोई भी सानी नहीं है। मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी विनोद सिंह सामंत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आपको जानकर गर्व होगा कि विनोद के पिता और दादा भी भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दिनेशपुर के मोतीपुर नंबर एक में रहने वाले विनोद सिंह सामंत को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। जिसके बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विनोद मूल रूप से पिथौरागढ़ स्थित नोलारा बांस के रहने वाले हैं। विनोद की पढ़ाई भटिंडा और देहरादून के डीआईटी से पूरी हुई है।

डीआईटी से तकनीकी शिक्षा हासिल करने के बाद विनोद आईएमए का हिस्सा बने। अब उन्हें लेफ्टिनेंट बनने का मौका मिला है। इस उपलब्धि से उनके घर में खुशी की लहर है। आपको बता दें कि विनोद की प्रेरणा उनके दादाजी और पिता रहे। विनोद के पिता प्रताप सिंह सामंत भारतीय सेना में कप्तान रह चुके हैं। जबकि उनके दादा बहादुर सिंह सामंत सेना में सूबेदार मेजर रह चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top