Dehradun News

उत्तराखंड में वीआईपी नंबर का शौक, देहरादून में ये नंबर 13.77 लाख रुपये में नीलाम हुआ

Ad

Uttarakhand News: देहरादून में वीआईपी नंबर अब सिर्फ वाहन की पहचान नहीं, बल्कि लोगों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है। यहां के लोग खास नंबरों के लिए लाखों रुपये खर्च करने से भी नहीं हिचकिचाते। इसी का उदाहरण हाल ही में देखने को मिला, जब परिवहन विभाग द्वारा आयोजित ऑनलाइन बोली में वीआईपी नंबर 0001 ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह नंबर 13.77 लाख रुपये में नीलाम हुआ, जबकि 2024 में यही नंबर 8.45 लाख में बिका था।

ADVERTISEMENTS Ad

परिवहन विभाग के अनुसार, इस बार UK07 सीरीज ने रिकॉर्ड तोड़ बोली हासिल की। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि यह नंबर एक रियल एस्टेट कारोबारी द्वारा खरीदा गया है, जो इसे अपनी वोल्वो कार पर लगाएगा।

आरटीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि वाहन पंजीकरण के लिए विभाग ने तीन श्रेणियों में प्रक्रिया तय की है। पहली श्रेणी में सामान्य सीरीज के तहत रैंडम नंबर दिए जाते हैं। दूसरी श्रेणी में कुछ विशेष नंबर ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से उपलब्ध कराए जाते हैं, जिनकी सूचना पहले से दी जाती है। तीसरी श्रेणी में वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बोली (ऑक्शन) लगाई जाती है।

उन्होंने यह भी बताया कि देहरादून के UK07 नंबरों की मांग उत्तराखंड के बाहर भी काफी ज्यादा है। यहां महंगी और लग्जरी गाड़ियां खरीदी जाती हैं, जिन पर विशेष नंबर लगाने की चाहत लोगों में रहती है। इस वजह से न केवल राजस्व में इजाफा हो रहा है, बल्कि ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से भी सरकार को अच्छा खासा फायदा मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top