Nainital-Haldwani News

नैनीताल के विपिन चंद्रा ने ड्रीम 11 पर जीते एक करोड़ रुपए

Ad

नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों को ड्रीम 11, माई सर्किल 11 जैसे फैंटेसी लीग खेलों ने काफी लाभ पहुंचाया है। पहाड़ के लोग लगातार इन खेलों मे प्रतिभाग कर अपनी अनोखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। एक बार फिर नैनीताल के यवक ने एशिया कप के मुकाबले की टीम ड्रीम 11 पर बनाकर एक करोड़ रुपए जीते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले के रहने वाले विपिन चंद्रा ने मंगलवार को बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में ड्रीम 11 पर टीम बनाई थी। उन्होंने जिन खिलाड़ियों को चुना था, उन सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके साथ विपिन ने टीम लगाते हुए 792.5 अंक अर्जित किए।

इसी के साथ विपिन चंद्रा को लीग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। बता दें कि लीग में पहला स्थान पाकर विपिन चंद्रा रातों रात करोड़पति बन गए हैं। उनकी यह जीत परिवार जनों के लिए खुशियां लेकर आई है। उनके घर बधाई देने आने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top