Almora News

अल्मोड़ा निवासी नीतू बिष्ट किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं, सोशल मीडिया पर लाखों लोग करते हैं Follow

अल्मोड़ा निवासी नीतू बिष्ट किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं, सोशल मीडिया पर लाखों लोग करते हैं Follow
Ad

अल्मोड़ा: पहाड़ी इलाकों से पढ़ाई और खेल कूद के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि ग्लैमर के फील्ड में भी युवा आगे बढ़ रहे हैं। अल्मोड़ा की नीतू बिष्ट ने बहुत कम समय में देशभर में अपने फैन्स बना लिए हैं। आपने भी नीतू बिष्ट को अपने मोबाइल की स्क्रीन पर आने वाली शॉर्ट वीडियोज में जरूर देखा होगा। मगर इस खूबसूरत चेहरे के पीछे एक पूरी कहानी है जिसमें संघर्ष ही संघर्ष छिपा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से अल्मोड़ा की रहने वाली नीतू बिष्ट का जन्म प्रताप सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी मोहिनि बिष्ट के घर में 1997 में हुआ। गौरतलब हो कि नीतू की पढ़ाई डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय प्रेसीडेंट इस्टेट से पूरी हुई है। नीतू के घर में तब तक सब कुछ सही था जब तक उनके पिता मौजूद थे।

मगर ब्रेन हेमरैज के चलते नीतू के पिता 2009 में सबको अलविदा कह गए। इस दौरान नीतू केवल 11 वर्ष की थी। छोटी सी बच्ची ने अपनी मां को घर की सारी जिम्मेदारियां निभाते हुए देखा। अपनी मां से ही नीतू को साहस मिला। बड़े होते होते नीतू ने ठान लिया था कि उसे अपने परिवार के लिए कुछ करना है। बता दें कि नीतू के परिवार में मां और उनके अलावा दो बहनें और एक भाई हैं।

नीतू बिष्ट को अपने भाई से भी कोई खास सहायता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने ठान लिया था कि अब सभी को कुछ कर के दिखाना है। इसी संकल्प के साथ नीतू ने अपनी बड़ी बहन के साथ इवेंट मैनेजमेंट शुरू किया। लेकिन यहां से सफलता के बजाय केवल नुकसान ही झेलने को मिला। नीतू बिष्ट कहती हैं कि बचपन से उनके लिए केवल जीत ही एक विकल्प था। इसके बाद नीतू ने लिप सिंक वीडियोज बनाना शुरू किया।

कुछ समय पहले तक भारत में टिक टॉक का खूब क्रेज था। टिक टॉक के बैन होने के बाद इसकी जगह बाकी के सोशल मीडिया एप्स ने ले ली। इन्हीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नीतू ने वीडियो बनाई और उन्हें खूब पसंद किया गया। देखते ही देखते नीतू के हाव-भाव और मेहनत का नतीजा ये रहा कि वह एक पब्लिक फिगर बन गई।

नीतू ने कई बड़े यूट्यूबर्स और कलाकारों के साथ काम भी किया है। अब नीतू ने इंस्टाग्राम पर रील्स बनाकर इसे फुल टाइम करियर बना लिया है। अब नीतू के अनेकों काम मिल रहे हैं। बड़े लोगो के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। नीतू ने आज भी अपने चाहने वालों से बात करना नहीं छोड़ा है। वह समय समय पर लड़कियों को गाइड करने का काम करती हैं।

नीतू को इंस्टाग्राम पर करीब 24 लाख लोग फॉलो करते हैं। वह लगातार पंजाबी गानों के वीडियो में भी अभिनेत्री के तौर पर दिखाई दे रही हैं। जो कि उत्तराखंड और खासकर अल्मोड़ा के लिए बड़ी ही गर्व की बात है। वाकई एक बेटी ने अपने दम पर इतना बड़ा मुकाम हासिल कर के दिखा दिया कि बेटियां क्या कुछ नहीं कर सकती।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top