Viral

सोशल मीडिया पर वायरल पाकिस्तानी गर्ल आयशा फोटो की वजह से हुईं ट्रोल, देखें

Ad

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कोई भी कभी भी वायरल हो सकता है। ठीक उसी तरह जिस तरह पाकिस्तानी गर्ल आयशा इन दिनों सुर्खियों में हैं। डांस करते हुए आयशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उनके फॉलोअर्स भी रातों-रात बढ़ गए। वीडियो इतना वायरल हुआ कि यह ट्रेंड बन गया। मगर अब आयशा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट से उनकी ट्रॉलिंग शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि आयशा ने सोमवार की रात को सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया। जिसमें वह मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि पोस्ट किस संदर्भ में किया गया है, इसका जिक्र कैप्शन में भी नहीं किया है। मगर आयशा ने केवल इतना लिखा है “Exactly Bro”। इस पोस्ट में अपलोड की गई 6 फोटो में से 3 फोटो में आयशा मिडल फिंगर दिखा रही हैं।

इसके बाद ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक यूजर ने लिखा कि “इस तरह के फोटो शेयर करने से आप कुल नहीं बन जाते” दूसरे यूज़र लिखते हैं कि “अब आपको अनफॉलो करने का समय आ गया है” एक यूजर ने तो इतना तक लिख दिया कि “वायरल क्या हो गई, आपने औकात ही दिखा दी”। जो भी हो, सोशल मीडिया पर कभी भी कुछ भी आपके पक्ष में तो कभी आपके खिलाफ जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top