Sports News

पाकिस्तान पर जीत के बाद दिखी विराट-रोहित की दोस्ती, दोनों के बीच में कोई लड़ाई नहीं…

Ad

नई दिल्ली: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच लड़ाई की खबरें अब तक हर घर तक पहुंच चुकी हैं। विराट की कप्तानी से लेकर रोहित शर्मा को कप्तानी मिलने तक, कई लोगों ने काफी सवाल खड़े किए। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत की जीत ने लोगों का यह भ्रम भी तोड़ा होगा। जीत का जश्न दोनों के संबंध बताने के लिए काफी था।

ADVERTISEMENTS Ad

भारत पिछले साल वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच हार गई थी। इसलिए यह मुकाबला बेहद अहम था। टीम इंडिया (Team India) ने एक समय पर 31 रन पर अपने टॉप के चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक पंड्या और विराट कोहली ने शतकीय पारी खेलकर मैच बनाया और फिर कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर मैच जिता दिया।

खास रहा कि मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी उनके मुरीद बन गए। रोहित मैच के बाद डगआउट से बाहर निकलकर विराट को बीच मैदान में गोद में उठाकर झूमने लगे। यह फोटो और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गए हैं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रोहित ने कहा कि विराट कोहली की पारी भारत के लिए उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक थी।

गौरतलब है कि विराट और रोहित मौजूदा वक्त में भारत के दो सबसे बड़े स्टार हैं। मगर एक साल पहले तक जब कोहली कप्तान और रोहित उपकप्तान थे, तो कई बार दोनों के बीच लड़ाई की खबरें सोशल मीडिया पर चलती थीं। रोहित द्वारा कोहली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने को भी इससे जोड़ा गया था। दोनों के फैंस भी एक दूसरे को पसंद नहीं करना चाहते। मगर अब समय का पहिया घूमा है। विराट और रोहित के जश्न ने पूरे भारत को खुशी का मौका दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top