National News

साल की शुरुआत में नीम करौली बाबा से आर्शीवाद लेने पहुंचे विराट-अनुष्का

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट से आराम लेकर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर नीम करौली बाबा से आर्शीवाद लेने पहुंचे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेटी के साथ ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad

वृंदावन पहुंचने के बाद विराट सबसे पहले अटल्ला चुंगी परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करौली आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने बाबा नीम करौली की कुटिया में समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। दोनों ने कैंची मंदिर की तरह यहां भी ध्यान लगाया। आश्रम में दोनों को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया।

दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। विराट और अनुष्का नीम करौली बाबा के मुरीद है। दोनों की बाबा पर आस्था और इससे पहले साल 2022 नवंबर में दोनों भवाली स्थित कैंची धाम की पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top