Sports News

विराट कोहली ने किए नीम करौली बाबा के दर्शन, मैदान पर लौटते ही जड़ा शतक

Ad

नई दिल्ली: विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ गोवाहाटी में वनडे करियर का 45वां शतक जड़ा। वनडे में विराट कोहली ने लगातार दूसरा शतक जड़ा। विराट के शतक के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने लिखा कि भारतीय शेर लौट आया हैं। विराट ने श्रीलंका के खिलाफ 113 रनों की शानदार पारी खेली। इस शतक के साथ विराट के इंटरनेशनल क्रिकेट में 73 शतक हो गए हैं। एशिया कप में करीब तीन साल बाद शतक जड़ा और उसके बाद वह अपने पुराने टच में लौट आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ शुरू होने से पहले वृंदावन गए थे और वहां उन्होंने नीम करौली बाबा से आर्शीवाद भी लिया था। बता दें कि विराट कोहली बाबा पर आस्था रखते हैं। वह टी-20 विश्वकप के खत्म होने के बाद भी बाबा के दर्शन करने के लिए नीम करौली बाबा के आश्रम में पहुंचे थे। वहीं एशिया कप में विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था तो पत्नी अनुष्का ने बाबा की फोटो साझा कर उनका शुक्रिया भी किया था।

भारत और श्रीलंका के बीच खेली गई टी-20 सीरीज़ में विराट कोहली ने आराम लिया था। इसके बाद मैदान पर लौटते ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 87 गेंद पर 113 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 12 चौके और 1 छक्का लगाया। इससे पहले विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में शतक जड़ा था। लगातार दो शतक जड़ने के बाद विराट दूसरा वनडे खेलने के लिए ईडन गार्डन के मैदान पर उतरेंगे और यहां उन्होंने वनडे करियर का पहला शतक जमाया था। खास बात ये है कि विपक्षी टीम श्रीलंका ही थी। फैंस को उम्मीद है कि विराट कोलकाता में शतक जड़कर हैट्रिक पूरी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top