Uttarakhand News

विराट के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई लड़की उत्तराखंड की रहने वाली है

Ad

हल्द्वानी: भारतीय टीम टी-20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया में है और 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया पर सभी की निगाहें है और वैसे भी टीम को ऑस्ट्रेलिया में खूब सपोर्ट मिलने वाला है। ये पूरी दुनिया जानती है कि ऑस्ट्रेलिया में लाखों भारतीय रहते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के साथ एक लड़की की फोटो वायरल हो रही है। इस लड़की का नाम अमीषा बसेरा हैं जो देहरादून की मूल निवासी है। पढ़ाई के लिए उत्तराखंड़ से ऑस्ट्रेलिया गई अमीषा विराट की जबरा फैन हैं। अमीशा बसेरा के फेसबुक अकाउंट में दी गई जानकारी से पता चला है कि वह उत्तराखंड की रहने वाली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

21 साल की अमीषा बसेरा भारतीय मूल की हैं। इस समय ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। वह दिखने में बहुत ही खूबसूरत हैं। विराट कोहली के साथ फोटो वायरल होने के बाद उनकी खूबसूरती के चर्चे दुनियाभर में हो रहे हैं। विराट के साथ फोटो शेयर करने के बाद 60 हजार से ज्यादा लोगों ने उन्हें फॉलो किया है। अमीषा बसेरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।उनके द्वारा शेयर किए फोटोज फैंस को बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। ऑस्ट्रेलिया में रहने के बावजूद वह भारतीय परिधानों में तस्वीर शेयर करती रहती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top