Nainital-Haldwani News

कैंची धाम पहुंचे विराट कोहली, नीम करौली बाबा के दर्शन किए

Ad

नैनीताल: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ उत्तराखंड आए हैं। बीते दिन वह घोड़ाखाल में हेलीकॉप्टर से उतरे थे। माना जा रहा था कि वह भवाली स्थित नीम करोली बाबा महाराज के आश्रम में पहुंचकर दर्शन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इसमें कोई दोराय नहीं कि कैंची धाम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गहरी आस्था है। अनुष्का ने हाल ही में बाबा की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इस दौरान स्थानीय लोगों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विराट कोहली संग फोटो भी खिंचवाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top