Sports News

एक शतक से विराट ने तोड़े आधा दर्जन रिकॉर्ड, जानें

  • विराट का वनडे करियर में यह 31वां शतक है।
  • उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पिछाड़ा। रिकी पोंटिंग के वनडे में 30 शतक है।
  • शतक के मामले में विराट केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं। सचिन ने वनडे क्रिकेट में 49 शतक जमाए।
  • वानखडे़ स्टेडियम में विराट भारत की ओर से वनडे में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।
  • इससे पहले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (108 नाबाद खिलाफ श्रीलंका 17 जनवरी 1987 ) और सचिन तेंदुलकर  (114 खिलाफ साउथ अफ्रीका 14 दिसंबर 1996 ) में बनाया था।
  • भारत की ओर से वनडे में 21 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने वानखड़े में शतक बनाया।
  • कोहली 200वें मैच में शतक जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • युवराज ने 200वें वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 2008 में 76 रन बनाए थे।
  • विराट कोहली 200वें मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।
  • कोहली से पहले दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने अपने 200वें मैच में  101 रन बनाए थे।
  • इस शतक के साथ कोहली 200वें मैच में सबसे ज्यादा रन (121) बनाने का बल्लेबाज बन गए हैं।
  • वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी विराट ने अपने नाम किया।उन्होंने 17 पारियों में 1000 रन बनाए। इससे पहले डीन जोन्स के 19 पारियों में यह रिकॉर्ड हासिल किया था।

Pages: 1 2

To Top