Sports News

विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी

Ad

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विराट कोहली ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है और माना जा रहा है कि उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर पहले मैच को जीतने के बाद 1-2 से हार गई। बता दे कि टी20 विश्व कप से पहले विराट ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था इसके बाद वनडे क्रिकेट टीम की कप्तानी से बीसीसीआई ने उन्हें हटा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

विराट कोहली ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है। उन्होंने कप्तानी की जिम्मेदारी देने के लिए बीसीसीआई का भी धन्यवाद किया। विराट ने अपने संदेश में लिखा कि पिछले 7 साल से वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रोज अपनी टीम को सही दिशा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं ।उन्होंने अपना काम ईमानदारी से किया लेकिन हर एक सफर का अंत होता है ममेरे लिए टेस्ट की कप्तानी को खत्म करने का यही सही वक्त है ।इस सफर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं लेकिन कोशिश में किसी ने कोई कमी नहीं छोड़ी। मैंने हमेशा अपना 120 प्रतिशत दिया है अगर मैं कुछ नहीं कर सकता हूं तो मैं समझता हूं कि मेरे लिए बहुत ही सही नहीं है।

बता दें कि विराट कोहली ने भारत के लिए 68 टेस्ट मुकाबलों में कप्तानी की जिसमें भारत को 40 मुकाबलों में जीत मिली। विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top