Uttarakhand News

उत्तरकाशी सुरंग ऑपरेशन सफल होने के बाद वीरेंद्र सहवाग का भावुक ट्वीट

Ad

Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सबसे बड़े ऑपरेशन सफल हुआ है। सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। इस पूरे ऑपरेशन पर देश की नजर थी और अब प्रतिक्रिया सामने आ रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी में चार धाम प्रोजेक्ट के तहत बन रही सिल्कयारी टनल 12 नवंबर को लैंडस्लाइड के बाद बड़ा हादसा

मलबा निर्माणाधीन सुरंग पर आकर गिरा

अंदर काम कर रहे 41 मजदूर फंसे

मजदूरों को एयर-कंप्रेस्ड पाइप के जरिए ऑक्सीजन, बिजली और खाना दिया गया

 मजदूरों से संपर्क किया गया और उनके सुरक्षित होने की सूचना मिली 

इंटरनेशनल टनलिंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स को बुलाया गया

अमेरिका से ऑगर मशीन मंगवाई गई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला

प्रधानमंत्री मोदी भी लगातार संपर्क पर रहे

एनएचआईडीसीएल और आईटीबीपी समेत कई एजेंसियां ​​बचाव प्रयासों में शामिल 

मजदूरों का पहला वीडियो 21 नवंबर को सामने आया

सुरंग के अंदर ड्रिल करने में कई बार मशीनों को दिक्कत का सामना करना पड़ा

कई बार काम को भी रोकना पड़ा लेकिन हौसले बुलंद थे

मुख्यमंत्री धामी समेत रेक्स्यू ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों ने मजदूरों से संपर्क बनाए रखा

मजदूरों के लिए खाना और दवाई नियमित रूप में भेजी गई

15वें दिन वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू हुई

16वें दिन रैट माइनर्स टीम पहुंची, मनुवल काम शुरू हुआ

17वें दिन उत्तराखंड के सबसे बड़ा रेस्क्यू सफल हुआ

मजदूरों को 800 एमएम पाइप के जरिए सुरंग से बाहर निकाला गया

56 मीटर की दूरी, 17 दिन और सफल सुरंग ऑपरेशन, युवा भारत नींव को मजबूत करेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top