Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में विशाल कैटरर्स ने विवेकानन्द हॉस्पिटल को हराया

Ad

हल्द्वानी: यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजन हो रहे कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का दूसरा मुकाबला मैच गुरुवार को विशाल कैटरर्स और विवेकानंद हॉस्पिटल के बीच खेला गया। विशाल कैटरर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया जो सही साबित हुआ। शानदार गेंदबाजी के बल पर विशाल कैटरर्स ने विवेकानंद टीम को 15 ओवर में केवल 107 रनों पर ऑल आउट कर दिया। विवेकानंद हॉस्पिटल के लिए हर्षित सनवाल ने सर्वाधिक 22* और संजीव ने 21 रनों का योगदान दिया। विशाल कैटरर्स की ओर से मोहित ने सर्वाधिक चार विकेट लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशाल कैटरर्स ने 18 ओवर में 4 विकेट शेष करते लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मोहित 32 और आदित्य ने 19 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच मोहित को चुना गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ललित मेहरा, दीवान राठौड़, प्रताप चौहान, जितेंद्र पाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच आरंभ कराया। इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक पीयूष तिवारी ,प्रणय शर्मा, पवन कुवेरा, पवन मेहरा, जितेंद्र सिंह पडियार, किशोर भंडारी, अजय, रितेश और संजू मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top