Uttarakhand News

जीबी पंत कॉलेज की वृंदा को माइक्रोसॉफ्ट ने दिया 47 लाख रुपए का सालाना पैकेज, आप भी दें बधाई

देहरादून: पौड़ी स्थित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, घुड़दौड़ी एक बार फिर चर्चाओं में है। कुछ दिन पहले कार्तिकेय रंजन को 97 लाख रुपए का पैकेज मिला था। प्लेसमेंट को लेकर एक बार फिर संस्थान को कामयाबी मिली है। कॉलेज की छात्रा वृंदा गुप्ता की माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी लगी है। वृंदा को 47 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है। वृंदा गुप्ता देहरादून की रहने वाली हैं। उनका परिवार बल्लूपुर में रहता है। वृंदा के पिता पीके गुप्ता व्यवसायी हैं, जबकि माता रितु गुप्ता गृहणी हैं। वृंदा ने शिक्षा देहरादून से ही हुई है। वृंदा जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की छात्रा हैं।

वृंदा ने साल 2016 में एन मैरी स्कूल से हाई स्कूल पास किया। इसके बाद 2018 में इंटर की पढ़ाई पूरी की। स्कूल के बाद उनका दाखिला पौड़ी स्थित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, घुड़दौड़ी में हुआ। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. मनोज पांडा ने जानकारी दी कि संस्थान की छात्रा वृंदा का चयन 47 लाख के वार्षिक पैकेज पर अंतरराष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में हुआ है। इससे पहले वृंदा का चयन लिंक्डइन में 23 लाख के वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ था। वृंदा के चयन पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वाई सिंह, कुलसचिव प्रो. वीएन काला, डीन एकेडमिक प्रो. एके गौतम, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर डॉ. अभिषेक गुप्ता ने शुभकामनाएं दीं।

To Top