Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा नतीजे कब आएंगे, ये अपडेट आपके लिए है

Ad

देहरादून: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए अपडेट है। उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट मई के अंत में जारी हो सकता है।जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया अंतिम दौर पर है। करीब 80 प्रतिशत कॉपियों की जांच हो गई है और अंक भी तय कर दिए गए हैं। इसके चलते माना जा रहा है कि बोर्ड का रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते तक जारी हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर निदेशक मध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान काफी एहतियात बरती गई है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया 29 अप्रैल तक पूरी हो जाएगी। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में इस वर्ष 2.59 लाख अभ्यार्थी शामिल हुए थे। इन आंकड़ों में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 1 लाख 32 हजार 115 छात्र-छात्राएं जबकि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 1 लाख 27 हजार 324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद अब सबकी नजर उत्तराखंड बोर्ड पर है। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा को खत्म हुए 20 दिन से ऊपर हो गए हैं. ऐसे में छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top