Uttarakhand News

सर पानी नहीं आ रहा है, अधिकारी बोले- दो दिन रुको चैक करवाता हूं

Ad

भवाली: नीरज जोशी: गर्मी आते ही मानों पानी का संकट आना जरूरी हो गया है। गर्मी से जहाँ एक ओर पानी की जरूरत बढ़ जाती हैं वही पानी का संकट भी उत्तराखंड के हर जिले में नजर आता है। ऐसे ही इन दिनों भवाली वार्ड नंबर एक भी पानी ना मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। एक तरफ जल निगम द्वारा वार्ड में पचास लीटर का टैंक क्षेत्र में पानी देने के लिए बनवाया गया हैं। उसमें भी इन दिनों पानी की बूदें लोगो को नसीब नहीं हो पा रही हैं। जिससे लोग बाल्टियां लेकर हेंड पम्पो से पानी भरने को मजबूर हैं और लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वार्ड नंबर एक की सभासद मीना आजाद ने बताया कि विगत कई महीनों से वार्ड में पानी का अकाल पड़ा हुआ है। लोग छोटे बच्चो को घरों में छोड़ कर दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। विभाग के भी कई चक्कर काटने के बावजूद पानी नहीं आ रहा हैं। साथ ही जल निगम सहायक अभियन्ता बी सी पाल का कहना है कि गर्मी का समय हैं। सभी लोग पानी का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। पानी तो खोला जा रहा हैं। अगर वार्ड एक में पानी नही पहुँच रहा हैं तो दो दिन के भीतर पाइप लाइन चैक करवाई जाएगी। जल्द ही सुचारू रूप से पानी पहुंचने लगेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top