Uttarakhand News

खराब मौसम बिगाड़ सकता है चुनाव का खेल, एक बार फिर उत्तराखंड में हो सकती बर्फबारी

नैनीताल समेत कुमाऊं के चार जिलों में नए साल से पहले होगी बर्फबारी
Ad

देहरादून: राज्य में 3 दिन पूर्व हुई भारी बरसात और बर्फबारी से बंद सड़कों में अब तक सरकारी मशीनरी 21 सड़कों को नहीं खोल पाई है। मौसम विभाग द्वारा फिर से 2 दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है । राज्य में 9 और 10 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं जबकि ढाई हजार मीटर से ऊपर वाले पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी और बारिश होगी।10 फरवरी को भी चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के पूरे आसार हैं। साथ ही मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी तरफ पिछली बरसात और बर्फबारी से अभी राज्य भर में 21 मुख्य मार्ग नहीं खुल पाए हैं। अगर बारिश बारिश और बर्फबारी होगी तो लोगों के सामने दुश्वारियां बढ़ जाएंगी।

राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है और चुनाव से ठीक पहले बारिश और बर्फबारी प्रचार में भी बाधा डाल रही है। कई इलाकों में मार्ग बंद होने से प्रत्याशी अपने क्षेत्र में नहीं पहुंच पा रहे हैं ऐसे में फिर से मौसम की चेतावनी राजनीतिक दलों के लिए मुसीबत बन कर आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top