Dehradun News

उत्तराखंड में बारिश से बदला मौसम, गर्मी के सीजन में लग रही है ठंड !

rain
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम कुछ अलग ही रंग दिखा रहा है। आमतौर पर जून महीने में जहां गर्मी चरम पर होती है…वहीं इस बार पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी ने गर्मी के एहसास को मानो छू-मंतर कर दिया है। प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे मौसम में अचानक ठंडक घुल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली जिले में स्थित पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब में जून की शुरुआत में ही तीसरी बार बर्फबारी हुई है। मंगलवार को यहां बर्फ की मोटी चादर बिछ गई जिससे पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। आमतौर पर इस समय यहां बर्फ कम देखने को मिलती है…लेकिन इस बार की बर्फबारी एक अद्भुत दृश्य बनकर सामने आई है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया है।

आज (बुधवार) को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ वर्षा और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र  निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि  अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है…जिससे लोगों को जून में भी सर्दी का अहसास हो रहा है।

मौसम की इस बदली स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग ने पर्यटकों और चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की अपील की है। खासतौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top