Dehradun News

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो कम हुई गर्मी, ये है विभाग का नया अपडेट

rain
Ad

देहरादून: रविवार सुबह की शुरुआत देहरादून वालों के लिए राहत भरी रही। तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी। राजधानी के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई…जिससे सड़कों पर जलभराव भी देखने को मिला। खासकर शहर के भीतरी इलाकों में कुछ देर के लिए ट्रैफिक धीमा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बारिश इतनी तेज थी कि कुछ जगहों पर लोगों को छाते और रेनकोट निकालने का भी वक्त नहीं मिला। हालांकि मौसम में यह ताजगी सबको भा गई।

मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि रविवार से मौसम करवट ले सकता है…और ठीक वैसा ही हुआ। देहरादून में सुबह हुई तेज बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

दूसरी ओर, मसूरी में सुबह बारिश तो नहीं हुई…लेकिन मौसम बेहद सुहावना रहा। पर्यटकों ने पूरे दिन मौसम का मजा लिया। माल रोड, कैमल्स बैक रोड और गन हिल जैसे फेमस स्पॉट्स पर लोगों की चहल-पहल बनी रही।

टिहरी जिले में भी बादल तो छाए रहे…लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

क्या कहता है मौसम विभाग?

राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है।

40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

फिलहाल मानसून उत्तराखंड नहीं पहुंचा है…लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही राज्य में दस्तक देने की उम्मीद है। आने वाले कुछ दिन देहरादून और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top