Uttarakhand News

उत्तराखंड में बदला मौसम, हल्द्वानी समेत कई जगहों पर बारिश

Ad

Uttarakhand News: Weather: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है। राजधानी देहरादून और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को धूप तो खिली रही, लेकिन उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जिससे गर्मी के साथ-साथ चिपचिपी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, पर्वतीय इलाकों की बात करें तो वहां मौसम कुछ अलग ही अंदाज में नजर आया। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का असर दिखा। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए गरज-चमक के साथ तेज बौछारों और आंधी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है। मैदानी क्षेत्रों में जहां गर्मी और उमस का असर बना रहेगा, वहीं पहाड़ी इलाकों में बादल, बारिश और ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

फिलहाल, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है, लेकिन मौसम की उठापटक से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम ही नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top