Uttarakhand News

उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम, विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Ad

Uttarakhand News: Weather Report: उत्तराखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में आने वाले चार से पांच दिनों तक मौसम सामान्य बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम सामान्य रहने से तापमान में 3-4 डिग्री तक कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। गढ़वाल क्षेत्र में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कुमाऊं क्षेत्र में मौसम सामान्य बना रहेगा। गर्मियों में बच्चों की छुट्टियां पड़ती है। ऐसे में उत्तराखंड की तरफ काफी ज्यादा संख्या में टूरिस्ट आते हैं। तापमान में गिरावट और बारिश होने के वजह से टूरिस्ट भी ज्यादा संख्या में उत्तराखंड का आनंद लेने पहुंचेंगे। वहीं बारिश होने के वजह से जंगलों में लगातार लग रही आग से भी काफी हद तक राहत मिल सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं व ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार हवा चलने की बात मौसम विभाग ने कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top