Uttarakhand News

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में जारी हुआ बर्फबारी का अलर्ट

Ad

Uttrakhand weather report:- उत्तराखंड राज्य में नवंबर के आखिरी दिनों में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। अचानक से बदले मौसम के मिजाज से इलाके में ठंड के कारण ठिठुरन बढ़ सी गई है। हालांकि उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी की तरफ़ से नवंबर के आखिरी दिनों में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया था। मैदानी इलाकों में भी घने कोहरे की चेतावनी दी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई मैदानी शहर जैसे कि देहरादून,रुद्रपुर,काशीपुर, रुड़की आदि में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही इन इलाकों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि, मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बीते रविवार को उत्तराखंड के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट देखी गई थी जिसके कारण लोगों को ठंड का अच्छा खासा अनुभव करना पड़ा। राज्य की राजधानी देहरादून में भी रविवार को बादल छाए रहे। रविवार को तापमान सामान्य से दो डिग्री कम, 26 डिग्री तक दर्ज किया गया। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में 27 नवंबर से अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने एवं घना कोहरा रहने का अलर्ट है। अलर्ट के बाद अब दून का तापमान लगातार गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश-ओलावृष्टि एवं 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर आदि में घना कोहरा रहने की संभावना है।बताया जा रहा है कि पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानों में ठंडी हवाएं चल सकती है और इस से ठंड में काफ़ी इजाफा हो सकता है। वहीं, कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top