Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, धूप खिली मगर पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट

Ad

Uttarakhand Weather update: उत्तराखंड में मौसम हर पल बदल रहा है। कभी बर्फबारी, कभी बारिश के बाद अब प्रदेश में मौसम स्थिर बना हुआ है। उत्तरकाशी की पहाड़ियां अब भी बर्फ से लकदक हैं। गुरुवार की सुबह मौसम में ठंड बनी रही लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, धूप भी तेज हो गई। बारिश, बर्फबारी के बाद धूप खिली तो लोगों को ठंड में कुछ राहत मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं के जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की बात करें तो गुरुवार सुबह से ही मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली हुई है। लेकिन पहाड़ी जिलों में पाला पड़ने से लोगों को ठंड से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। यही वजह है कि मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। अब प्रदेश भर में मौसम सामान्य होता हुआ दिखाई दे रहा है।

बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश भर में मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में आसमान साफ रहेगा और लोगों को अच्छी धूप के दीदार होंगे। हालांकि पहाड़ी जिलों में दिन के वक्त कुछ समय के लिए बादल भी छाए रह सकते हैं। पहाड़ी जिलों मौसम तो साफ रहेगा लेकिन पाला लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। यही कारण है कि मौसम विभाग ने पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top