Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों में भी छुट्टी

Ad

देहरादून: प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। वहीं 23 और 24 अगस्त को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नाले भी उफान पर हैं। भूस्खलन के चलते कई जगहों पर सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में सावधानी बरतने को कहा है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राजधानी के स्कूलों में अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी और प्ले स्कूलों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही टिहरी में चंबा, कीर्ति नगर, देवप्रयाग, जौनपुर और नरेंद्र नगर ब्लॉक क्षेत्र में भी मंगलवार को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र में छुट्टी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top