Uttarakhand News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 14 जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand News: Weather: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं जनपद के पिथौरागढ़ और बागेश्वर के साथ ही गढ़वाल के चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश की संभावना जताई है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया है कि 12 और 13 जून को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी मूल के जिलों में हरिद्वार को छोड़कर सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, 14 जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है और यह बारिश जारी रहेगी। वहीं उन्होंने कहा है कि जैसे-जैसे बारिश का अपडेट मिलेगा उसी के अनुरूप येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top