
Uttarakhand Weather Alert | IMD Dehradun | Orange Alert Uttarakhand | Rain Alert | Disaster Management Uttarakhand : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 28 अप्रैल को कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इसके साथ ही 29 अप्रैल को नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 28 से 30 अप्रैल तक प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
स्थिति को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने और सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है…ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।






