Uttarakhand News

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, Uttarakhand के इन जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश

Ad

max face clinic haldwani

देहरादूनः Uttarakhand में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के आते ही राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में तबाही मच गई है। वहीं राज्य के कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून समेत छह अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

बता दें कि मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और पौड़ी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, Uttarakhand के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में अगले कुछ दिन भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। राजधानी देहरादून में भी आज पूरे दिन बादल छाये रह सकते हैं। दिन में दो से तीन बजे के बीच तेज बारिश हो सकती हैं।वहीं हल्दवानी में आए दिन मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। कभी धूप निकल रही है तो कभी आसमान में घने बादल छा जा रहें हैं।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top