Uttarakhand News

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले दो दिन ऐसा रहेगा आपके शहर का हाल

Ad

देहरादूनः राज्य में मानसून के आते ही कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। लेकिन बीते कुछ दिनों से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गर्मी पड़ रही है। लेकिन आने वाले दो दिनों में मौसम विभाग ने देहरादून समेत प्रदेश के छह जिलों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान बताया है।

बता दें कि मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 24 और 25 जुलाई को देहरादून के साथ नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि आज भी ज्यादातर क्षेत्रों पर बादल छाये रहेंगे। कुछ इलाकों में बादल गरज सकते हैं और साथ ही बारिश भी पड़ सकती है। राज्य के छह जिलों में भारी बारिश होने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं हल्द्वानी में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। सुबह से ही धूप खिल जा रही है। लेकिन दिन होते ही बारिश हो जा रही है। इसके वजह से शहर में उमस बढ़ गई है। वहीं कल शाम हुई बारिश के बाद आज सुबह से देहरादून में बादल छाए रहे, इसके चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक घने बादलों के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top