CM Corner

पीएम मोदी ने धामी सरकार की तारीफ में क्या कहा? तेजी से वायरल हो रहा मैसेज

Ad

PM Modi : Uttarakhand : Government 4 Years: Pushkar Singh Dhami : Uttarakhand Development : Good Governance : नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसे प्रोजेक्ट से कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है। सीमांत क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा हो रहा है।

उन्होंने राज्य सरकार के महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, स्टार्टअप्स और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही आपदा प्रबंधन और सतत विकास की दिशा में काम को भी महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top