Uttarakhand News

हरिद्वार: चार साल की बच्ची की मां ने प्रेमी के लिए पति को उतारा मौत के घाट

Ad

हरिद्वार: साल की शुरुआत में रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी ने पति को पहले जहर दिया लेकिन वो अपने मसूबों में कामयाब नहीं हुई तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोटकर हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बुखार में कामयाब है ये होम्योपैथिक इलाज, जरूर देखें

पत्नी के प्रेम संबंध के बारे में जानता था पति

मामला हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के रुहालकी दयालपुर गांव का है। गांव निवासी प्रवीण उर्फ पिंटू (उम्र 25 साल) की शादी पांच साल पहले देहरादून के तेलपुर गांव की रहने वाली कोमल से हुई थी। पिंटू एक फैक्टरी में काम करता था और दोनों की 4 साल की बेटी भी है। कोमल का शादी से पहले से देहरादून के चंदरनगर निवासी नीरज से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिंटू को इस बारे में मालूम था। उसने दोनों को साथ में भी देखा था। पिंटू ने एक बार प्रेमी नीरज की पिटाई भी की थी और नीरज उसका बदला लेना चाहता था। कोमल और नीरज के प्रेम संबंध में पिंटू रुकावत पैदा कर रहा था तो उन्होंने उसकी हत्या करने का प्लान बनाया।

जब होगा दूर पायरिया तब नहीं होगा दांतों में दर्द, जरूर देखें

पति को मौत के घाट उतारा

बताया गया है कि दोनों ने मिलकर प्रवीण की हत्या की योजना बनाई। रात में कोमल ने पति के लिए घर में पकौड़ी बनाई थी। पकौड़ी में कोमल ने सल्फास की एक गोली मिलाई थी। पकौड़ी खाने के बाद भी काफी देर तक पिंटू पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद कोमल ने अपने प्रेमी नीरज को फोन करके घर के अंदर बुला दिया। इसके बाद कोमल और उसके प्रेमी नीरज ने प्रवीण की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रात को ही प्रेमी नीरज वहां से फरार हो गया।

बुखार में कामयाब है ये होम्योपैथिक इलाज, जरूर देखें

सुबह जब काफी देर तक भी प्रवीण नहीं उठा तो उसकी मां संतोष को शक हुआ। उसने कमरे में जाकर देखा तो पता लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। प्रवीण की मौत से घर में कोहराम मच गया। पति की मौत की जानकारी होने के बाद कोमल अनजान बन गई, लेकिन परिजनों को इसकी गतिविधियों पर शक हुआ। जिस पर परिजनों को उसकी हत्या का शक गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

जब होगा दूर पायरिया तब नहीं होगा दांतों में दर्द, जरूर देखें

पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी को हिरासत में लिया। पहले तो वह टालमटोल करती रही, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने सच उगल दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के गले की हड्डी टूटी हुई मिली। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में महिला ने कबूल किया है कि उसने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है।

बुखार में कामयाब है ये होम्योपैथिक इलाज, जरूर देखें

मृतक के भाई जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने कोमल और नीरज निवासी देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात ने बताया कि नीरज की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top