Dehradun News

देहरादून: प्रेमी जिम ट्रेनर के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

Ad

देहरादून: अवैध संबंधों के चलते एक और घर बर्बाद हो गया। इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। अब वह पुलिस की गिरफ्त में हैं। देहरादून पुलिस को 28 मई को अस्पताल के माध्यम से एक ब्रॉड डेथ मेमो मृतक पंकज भट्ट पुत्र दिनेश भट्ट निवासी राज राजेश्वरी एनक्लेव नथुवाला उम्र 43 वर्ष का रायपुर पुलिस को प्राप्त हुआ 29 मई को मृतक की मां पुष्पा भट् की तहरीर पर धारा 302/120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया ।

ADVERTISEMENTS Ad

जांच में जुटी पुलिस को पता चला की मृतक की पत्नी का विजयलक्ष्मी का दूसरे मर्द के साथ अफेयर चल रहा है।पुलिस ने मृतक की पत्नी विजयलक्ष्मी से उनके घर पर जाकर पूछताछ की प्रथम दृष्टया पूछताछ में उसने आरोपों से इनकार किया लेकिन बार-बार बयानों में उलझ जाने के बाद मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की तो पुलिस ने दीपक पुत्र राम चंद्र निवासी अमल अतर्रा का नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

दीपक ने पूछताछ में बताया कि वह महिला को साल 2018 से जानता है। वह एक जिम ट्रेनर हैं। दोनों की नजदीकियों के बारे में पंकज को पता चल गया था। इसके बाद दोनों ने प्लान बनाया कि अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पंकज को खत्म करना होगा। प्लान के तहत दीपक ने विजया को नींद की गोली लाकर दी 27 मई को रात्रि में विजयलक्ष्मी ने योजनानुसार दीपक से बात कर अपने पति को अत्यधिक नींद की गोली खिला दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विजय लक्ष्मी और दीपक को मुकदमा अपराध संख्या 304 /2021 धारा 302 120 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top