Pithoragarh News

बीआरओ ने रचा इतिहास,WIFI से जुड़ा पिथौरागढ़ का लास्पा गांव, पूरा देवभूमि कर रहा है सलाम

Ad

पिथौरागढ़: कड़ाके के ठंड के बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने उत्तराखंड में चीन की सीमा के नजदीक स्थित लास्पा गांव को वाई-फाई से जोड़ दिया है। यह गांव पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी से 56 किमी दूर चीन सीमा के नजदीक स्थित है। सीमा सड़क संगठन के कर्मचारियों ने माइनस 11 डिग्री तापमान पर काम करके अपने बुलंद हौसलों का परिचय दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुनस्यारी-मिलम सड़क बना रहे बीआरओ ने सीमावर्ती गांवों तक संचार नेटवर्क स्थापित कर दिल जीत लिया है। अब बीआरओ की पहल से संचार सेवा से चीन सीमा के नजदीक स्थित लास्पा का गांव भी वाईफाई से जुड़ चुका है। यह पहली बार है कि उत्तराखंड में कोई उच्च हिमालयी क्षेत्र वाईफाई से जुड़ा है।

यह भी पढ़े:अरविंद पांडेय को अपर जिलाधिकारी के पद से हटाया, विजिलेंस जांच भी होगी

यह भी पढ़े:चाची और भतीजे का चक्कर,पति को संबंधों की लगी भनक तो मिलकर कर दी हत्या

जानकारी के अनुसार लास्पा गांव पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी से तकरीबन 56 किलोमीटर दूर है। यह चीन सीमा के नजदीक है।
लास्पा गांव में बीआरओ ने अपना कैंप स्थापित किया। सड़क निर्माण के साथ-साथ वाई-फाई सेवा शुरू की है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में पहली बार वाई फाई सेवा शुरू की गई है।

बर्फबारी के बाद गर्मियों के मौसम में यहां ग्रामीण पहुंचते हैं। अब वे भी वाईफाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा चीन सीमा की चौकसी में तैनात रेलकोट चौकी के जवानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जवान महज 5 किमी दूर लास्पा गांव पहुंचकर अपने परिवार से वीडियो कॉल कर सकेंगे।

यह भी पढ़े:लड़की को पाने के लिए तांत्रिक की ली मदद,प्यार नहीं मिलने पर मौत के घाट उतारा

यह भी पढ़े:देहरादून पहुंचने वाले युवाओं को राहत,पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा पांच किलो का छोटू सिलेंडर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top