Uttarakhand News

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप, सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे, आदेश जारी

Ad

देहरादून: अधिक ठंड के कारण स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जरूरी आदेश दिए गए हैं। महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने अत्याधिक ठंड कोहरे के कारण प्रदेश में संचालित सभी शासकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त पब्लिक स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि अब सभी विद्यालय 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। सभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस आदेश का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ता जा रहा है। जनवरी माह में अबतक लगभग हर शहर और गांव में पारा अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top